हिमाचल में मानसून का कहर! एक हफ्ते में 31 मौतें, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान

0
588

शिमला, 28 जूनहिमाचल में मानसून की शुरुआत ही विनाशकारी रही है। 20 जून से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

किस तरह हुई मौतें?

  • 17 मौतें सड़क हादसों में
  • 5 फ्लैश फ्लड में बहने से
  • 4 पानी के तेज बहाव में
  • 2 पहाड़ी गिरने से,
  • 1-1 करंट और सांप के काटने से

मानसून की तबाही कहां सबसे ज्यादा असर?

  • कांगड़ा में 10 लोगों की मौत
  • कुल्लू, सोलन, सिरमौर सबसे अधिक प्रभावित जिले
  • कुल 53 सड़कें बंद, बिजली और जल आपूर्ति बाधित।

मानसून की तबाही से कितना हुआ नुकसान?

  • 29.16 करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट
  • 6 मकान ढहे, 8 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
  • 7 दुकानें और 8 पशुशालाएं मलबे में तब्दील

कौन-कौन से इलाके बंद?

  • कुल्लू: 23 सड़कें, 74 ट्रांसफार्मर, 118 जल योजनाएं ठप
  • मंडी: 16 सड़कें बंद, 59 ट्रांसफार्मर निष्क्रिय
  • किन्नौर: 33 जल योजनाएं प्रभावित
  • लाहौल-स्पीति, चंबा, शिमला, सिरमौर भी भारी असर में

प्रशासन क्या कर रहा है?

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी उपायुक्तों को अलर्ट पर रहने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

➡️ अगले कुछ दिन और भी खतरनाक हो सकते हैं। 3 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here