Sun, Feb 15, 2026
16 C
Gurgaon

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हिमाचल प्रदेश की बस खड़े ट्रक से टकराई, दो तीर्थ यात्रियाें की माैत

-प्रयागराज में महाकुंभ से स्नान करने के बाद बस से लौट रहे थे तीर्थयात्री-हादसे में बस में सवार नौ तीर्थयात्री घायल, हालत गंभीर होने पर दो रेफर

हमीरपुर, 8 फरवरी (हि.स.)। हमीरपुर जिले के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को तेज रफ्तार टूरिस्ट बस खड़े ट्रक से टकरा गई। बस में सवार दो तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी तीर्थ यात्री प्रयागराज संगम में स्नान करने के बाद हिमाचल प्रदेश लौट रहे थे। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल भेजा गया। हालत नाजुक होने पर दो घायलों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिमाचल राज्य से तमाम तीर्थ यात्री बस में सवार होकर प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान करने गए थे। तीर्थयात्रियों से भरी बस आज प्रयागराज से लौट रही थी। तभी हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र के चिल्ली ग्राम के निकट बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बस किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार हिमाचल राज्य के कांगड़ा गांव निवासी निर्मला (60) व सुरेन्द्र राणा (51) की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस और यूपीडा के कर्मियों ने आनन-फानन में घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी राठ में भर्ती कराया। राठ कोतवाली प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि बस में चालक समेत 13 तीर्थयात्री सवार थे। उनमें दो लोगों की मौत हुई है, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों में हालत गंभीर होने पर दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories