महाअष्टमी पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

0
243

गुवाहाटी, 30 सितम्बर (हि.स.) – असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शारदीय दुर्गोत्सव के अवसर पर महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में मां दुर्गा के चरणों में श्रद्धा और नमन् अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

डॉ. सरमा ने कहा, “इस पवित्र महाअष्टमी पर मैं मां दुर्गा के श्रीचरणों में शत-शत प्रणाम् अर्पित करता हूं और प्रदेशवासियों के कल्याण व प्रगति की कामना करता हूं। मां की दिव्य कृपा से हमारा जीवन आलोकित हो।”

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नगांव जिले में स्थित हाथीमूरा मंदिर का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यह मंदिर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से असम में विशेष महत्व रखता है और हर वर्ष नवरात्रि एवं दुर्गोत्सव में श्रद्धालुओं का आकर्षण बनता है।

महाअष्टमी पर असम के सभी प्रमुख मंदिरों और पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मुख्यमंत्री के संदेश से यह स्पष्ट हुआ कि प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान को बढ़ावा देती है और जनता के कल्याण की कामना करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here