Thu, Feb 26, 2026
21 C
Gurgaon

हिसार: गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने खाद्य प्रसंस्करण की बारीकियां जानी

हिसार, 13 अक्टूबर (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग ने बीवोक फूड प्रोसेसिंग एंड इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया। इसका उद्देश्य छात्रों को खाद्य उद्योगों में प्रयुक्त विभिन्न यूनिट ऑपरेशन्स से व्यावहारिक रूप से अवगत कराना था।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस शैक्षणिक पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। विभागाध्यक्ष प्रो. अराधिता राय ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी।

इस भ्रमण में लगभग 23 छात्रों ने भाग लिया और उन्होंने सिरसा जिले की दो प्रमुख संस्थाओं—एसबीडी बेवरेजेज इंडस्ट्री और वीटा मिल्क प्लांट—का दौरा किया। छात्रों ने फिल्ट्रेशन, मिक्सिंग और पैकेजिंग जैसी प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा और सीखा।

भ्रमण के दौरान डीन स्टूडेंट्स वेल्फेयर प्रो. एमके शर्मा और विश्वविद्यालय की सामान्य शाखा का सहयोग रहा। वापसी पर उद्योगों की ओर से जूस और दूध प्रदान किया गया। यह अनुभव छात्रों के लिए अत्यंत शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक रहा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories