Mon, Feb 9, 2026
22 C
Gurgaon

हिसार: नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ छात्राओं का हंगामा, भद्दे गानों पर नचाने का आरोप

हिसार, 9 दिसंबर (हि.स.)। नारनौंद क्षेत्र के खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। छात्राएं कॉलेज से निकलकर गांव राजथल तक पैदल मार्च करती हुई जींद–हांसी हाईवे जाम करने जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने हाईवे से पहले ही उन्हें रोक दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

प्रबंधन पर गंभीर आरोप

प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि—

  • कॉलेज में भद्दे गाने चलाकर नाचने का दबाव बनाया जाता है
  • विरोध करने पर स्टाफ की ओर से डराया-धमकाया जाता है
  • पढ़ाई के नाम पर लगातार मानसिक उत्पीड़न होता है
  • उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है

छात्राओं के अनुसार, कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस ने रोका हाईवे मार्च, अधिकारियों ने सुनी शिकायतें

सूचना मिलते ही डीएसपी सिद्धार्थ बिश्नोई, थाना प्रभारी रमेश कुमार और बाद में डीएसपी विनोद शंकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं और उनके अभिभावकों से बातचीत की।

पुलिस ने कहा कि—

  • किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा
  • हाईवे जाम जैसे प्रयासों को रोका जाएगा
  • मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी
  • शिकायतें प्रशासनिक स्तर पर भेजी जाएंगी
  • कॉलेज प्रबंधन से भी जवाब तलब किया जाएगा

छात्राओं की चेतावनी

छात्राओं ने स्पष्ट कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories