Sun, Mar 22, 2026
17 C
Gurgaon

कोरबा: नगर निगम सभापति के लिए हितानंद, नूतन और रहमान ने दाखिल किया नामांकन

कोरबा, 8 मार्च (हि.स.)। नगर पालिक निगम का अगला सभापति बनने के लिए 3 पार्षदों ने आज नामांकन दाखिल कर दिया गया है। निर्धारित समय तक भारतीय जनता पार्टी से हितानंद अग्रवाल ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं, युवा पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने भी अपना नामांकन जमा किया। निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान ने भी सभापति की दौड़ में खुद को शामिल करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी कड़ी में कांग्रेस से डॉ.रामगोपाल कुर्रे ने नामांकन पत्र भरा था लेकिन उन्होंने निर्धारित समय तक अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इस तरह सभापति की दौड़ में भारतीय जनता पार्टी से दो उम्मीदवार और निर्दलीय अब्दुल रहमान शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि हितानंद अग्रवाल का नाम भाजपा कार्यालय में जैसे ही पार्टी के पदाधिकारी द्वारा घोषित किया गया, वहां मौजूद भाजपा के कई पार्षदों ने इसका विरोध दर्ज कराया। विरोध के बीच श्री अग्रवाल ने नामांकन पत्र लिया और जमा किया है। अब देखना यह है कि सभापति बनने की दौड़ में पार्टी में एक राय नहीं हो पाने के बाद अब परिणाम का ऊंट किस करवट बैठेगा? दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। मतदान के ठीक बाद मतगणना प्रारंभ होगी।भारतीय जनता पार्टी के कुल 45, कांग्रेस के 11 और निर्दलीय 11 प्रत्याशी मतदान में हिस्सा लेंगे। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी अपना मतदान सभापति का चुनाव करने के लिए करेंगी। निर्वाचन अधिकारी एवं निगम के प्रशासक कलेक्टर अजीत वसंत के द्वारा चुनाव की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कराई जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories