Mon, Mar 30, 2026
24 C
Gurgaon

हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर का निधन

मुंबई, 2 अप्रैल (हि.स.)। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वैल किल्मर का मंगलवार की रात लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। यह जानकारी उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने की है। हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर के अचानक निधन से उनके प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वैल किल्मर का निधन निमोनिया के कारण हुआ है। उनके परिवार में बेटी मर्सिडीज और बेटा जैक है। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता वैल किल्मर उन चुनिंदा कलाकारों में से थे, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से लाखों प्रशंसकों का दिल जीता। उन्होंने वर्ष 1980 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार हो गए। किल्मर की प्रतिभा और अभिनय कौशल ने उन्हें हॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई, जिसे उनके प्रशंसक हमेशा याद रखेंगे। उनकी चर्चित फिल्मों में ‘टॉप गन’, ‘रियल जीनियस’, ‘विलो’, ‘हीट’ और ‘द सेंट’ शामिल हैं। उनके अभिनय को हमेशा याद रखा जाएगा।

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने बताया था कि अभिनेता किल्मर को वर्ष 2014 में गले के कैंसर होने का पता चला था, जिसके बाद सालों तक उनका इलाज चला। इस गंभीर बीमारी ने उनकी आवाज और सेहत पर गहरा असर डाला था। पिछले एक दशक से किल्मर अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में बने रहे। हालांकि वर्ष 2021 में उन्होंने खुद को कैंसर फ्री घोषित किया, जिससे उनके प्रशंसकों को बड़ी राहत मिली थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories