दिल्ली विधानसभा चुनावः जनकपुरी में घर पर मतदान की शुरुआत

0
508

नई दिल्ली, 25 जनवरी (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए घर पर मतदान की सुविधा आज सुबह जनकपुरी में शुरू हो गई। यह जानकारी जिला चुनाव अधिकारी किन्नी सिंह ने दी।

किन्नी सिंह ने बताया कि जनकपुरी में कुछ टीमों के साथ वह खुद ऐसे बुजुर्गों के घर मतदान कराने पहुंचीं। उल्लेखनीय है कि मतदान की यह सुविधा 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए 24 जनवरी से शुरू हुई है। इसका फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिन्होंने घर से वोट डालने के लिए 15 जनवरी तक आवेदन किया है। इस विशेष प्रक्रिया में सबसे पहले दक्षिण पश्चिमी जिला को शामिल किया गया है। हर जिले में मतदान का यह अभियान तीन दिन चलेगा। दिल्ली में 85 साल से अधिक आयु के एक लाख 10 हजार मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या लगभग 80 हजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here