Mon, Mar 30, 2026
25 C
Gurgaon

सड़क हादसे में होमगार्ड पिता-पुत्र की मौत

जालौन, 26 अप्रैल (हि.स.)। कदौरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बबीना के पास सड़क हादसे में होमगार्ड धीरेंद्र कुमार और उनके पुत्र अभिषेक कुमार की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात तब हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने होमगार्ड जवान की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि होमगार्ड धीरेंद्र कुमार आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बारा निवासी थे। वह अपने पुत्र अभिषेक कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर कदौरा थाना जा रहे थे। इसी दौरान बबीना गाँव के पास एक शादी समारोह में जा रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद कार का चालक मौके से फरार हैं। पुलिस ने वाहन को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी।

हादसे की खबर सुनते ही धीरेंद्र कुमार के परिवार में कोहराम मच गया। उनके गाँव बारा में शोक की लहर है। होमगार्ड जवान के सहकर्मी भी इस घटना से स्तब्ध हैं। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है और मृतकों के परिजनों से बयान दर्ज किए गए हैं। वाहन चालक की तलाश जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories