राज्यपाल ने स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर व्यक्त किया शोक

0
652

शिमला, 03 मार्च (हि.स.) उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रुद्रानंद, नारी, ऊना के अधिष्ठाता परम पूज्य श्रीश्री 1008 वेदांताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज का जीवन समाज के लिए एक आदर्श था। उन्होंने प्रेम, शांति, धर्म, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया और अपने उपदेशों से समाज को सही दिशा दिखायी। राज्यपाल ने यह भी कहा कि स्वामी जी के द्वारा किए गए कार्य सदैव लोगों को प्रेरित करते रहेंगे और उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

स्वामी सुग्रीवानंद की शिक्षाओं और कार्यों ने न केवल धार्मिक क्षेत्र में बल्कि समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से समाज ने एक महान गुरु को खो दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here