Wed, Apr 1, 2026
31 C
Gurgaon

हिमाचल में कई जगहों पर लू की चेतावनी, पहली मई से बरसेंगे बादल

शिमला, 28 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा और अधिकतम तापमान में उछाल आया। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज किया गया।

राज्य में सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति के केलांग में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान ऊना में 42 डिग्री सेल्सियस रहा। कहीं भी वर्षा या हिमपात की सूचना नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों जैसे कि लाहौल स्पीति के ताबो में 41 किमी प्रति घंटे, किन्नौर जिला के रिकांगपिओ और शिमला जिला के कोटखाई में 39-39 किमी प्रति घंटे और कुफरी में 37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज व अगले दो दिन यानी 30 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की आशंका जताई गई है। खासतौर पर 28, 29 और 30 अप्रैल को कुछ इलाकों में लू का असर देखने को मिल सकता है। प्रदेश के मैदानी इलाकों जैसे ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में लू का असर अधिक रहेगा।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को दिन के समय घर के अंदर रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि एक मई से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि एक और 2 मई को प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। 3 व 4 मई को भी हल्की बारिश या गर्जन की घटनाएं जारी रह सकती हैं, लेकिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories