Thu, Feb 12, 2026
20 C
Gurgaon

मणिपुर में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

इंफाल, 04 फरवरी (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और घाटी जिलों के संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और क्षेत्र वर्चस्व अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इंफाल पूर्व जिले के थौबल डैम थाना क्षेत्र के मोइरांगपुरेल खुन्हौ लाईकाई में तलाशी के दौरान चार किलोग्राम और दो किलोग्राम वजनी दो आईईडी तथा लगभग 35 मीटर कॉर्डटेक्स वायर बरामद किए गए।

तेंग्नौपाल जिले के तेंग्नौपाल थाना क्षेत्र के दुत्थांग लाइचिंग ट्रैक में सीओबी लारोंग के पास चलाए गए तलाशी अभियान में एक 9 एमएम पिस्तौल, एक देशी निर्मित एके-47 राइफल, एक .303 राइफल, एक 12 बोर राइफल, 80 कारतूस (12 बोर राइफल), छह कारतूस (9 एमएम), 40 कारतूस (7.62 एमएम) और तीन कारतूस (7.65 एमएम) बरामद किए गए।

इसके अलावा, बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई थाना क्षेत्र के खुगा नदी के किनारे कोलबुंग के पास तलाशी में एक एके-47 राइफल (5 जिंदा कारतूस सहित), एक 2 इंच मोर्टार, दो एसएमजी कार्बाइन (दो खाली मैगजीन सहित), दो हस्त निर्मित 9 एमएम पिस्तौल (मैगजीन सहित), तीन एचई हैंड ग्रेनेड (बिना डेटोनेटर), दो आईईडी विस्फोटक, 20 जिलेटिन स्टिक और पांच 9 एमएम कारतूस बरामद किए गए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories