Sat, Mar 21, 2026
17 C
Gurgaon

मणिपुर में हथियार और विस्फोटक बरामद

इंफाल, 25 मार्च (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाकर हथियार और विस्फोटक बरामद किए। पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि चुराचांदपुर जिले में डांपी रिज के तलहटी में स्थित माओजांग और डांपी गांवों के पास अभियान के दौरान एक एके-47 राइफल, एक .303 राइफल, एक 12 बोर राइफल, एक डबल बैरल राइफल, एक मॉडिफाइड एसकेएस राइफल, दो लॉन्ग रेंज मोर्टार, दो नंबर 36 हैंड ग्रेनेड, 11 कारतूस (7.62 मिमी), तीन पाइप बम, दो हेलमेट, एक बुलेटप्रूफ जैकेट कवर और एक वॉकी-टॉकी बरामद किया गया।

इंफाल पश्चिम जिले में शमुसांग शांतिपुर मानिंग लाइकाई के पास तलाशी में एक एसएलआर राइफल, एक डबल बैरल बंदूक, दो नंबर 36 हैंड ग्रेनेड (डेटोनेटर के बिना), तीन ग्रीन स्मोक हैंड ग्रेनेड, चार ट्यूब लॉन्चिंग आईए, दो बाओफेंग सेट, एक स्मोक ग्रेनेड, तीन हेड गियर और दो एलएमजी मैगजीन मिले। इसके अलावा इंफाल पूर्व जिले के सैजंग लाइचिंग क्षेत्र में तलाशी में एक .22 राइफल, एक 12 डबल बैरल राइफल, चार 51 मिमी मोर्टार, एक 9 मिमी पिस्तौल, आठ नंबर 36 हैंड ग्रेनेड, दो आईईडी, पांच स्टन ग्रेनेड, दस टीयर स्मोक ग्रेनेड, दो बाओफेंग सेट, चार ट्यूब लॉन्चिंग और 60 कारतूस (7.62 मिमी) बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, टेंगनूपाल जिले के लोकचाओ क्षेत्र में अभियान में एक देशी निर्मित 9 मिमी पिस्तौल, दो लॉन्ग रेंज इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, छह आईईडी (लगभग 12 किग्रा), पांच हैंड ग्रेनेड, दो 9 मिमी लाइव राउंड, चार एके लाइव राउंड, तीन 7.62 मिमी एसएलआर लाइव राउंड, नौ लॉन्ग रेंज इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार राउंड और दो मोटरोला आरएस सेट बरामद हुए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories