Fri, Feb 20, 2026
17 C
Gurgaon

इंफाल वेस्ट में सुरक्षा बलों ने बरामद किया हथियारों का जखीरा

इंफाल, 02 अप्रैल (हि.स.)। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के संवेदनशील क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया। मणिपुर पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस दौरान इंफाल वेस्ट जिले के पटसोई थाना क्षेत्र के सजीरोक इलाके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

बरामद सामग्री में एक एसएलआर राइफल, एक सिंगल बैरल गन, तीन 9 एमएम पिस्तौल, एक एके राइफल की खाली मैगजीन, दो इंसास राइफल की खराब मैगजीन, पांच .303 बोर की गोलियां, दस .303 ब्लैंक कारतूस, चार बैरल कारतूस और दो अन्य कारतूस शामिल हैं।

इसके अलावा पांच टियर स्मोक शेल, एक हैंड ग्रेनेड, चार स्मोक ग्रेनेड, एक स्टन ग्रेनेड, छह प्लेट (चार प्लास्टिक और दो रबर), तीन बुलेटप्रूफ जैकेट, तीन कैमोफ्लाज हेलमेट और एक बाओफेंग हैंडहेल्ड सेट (बिना एंटीना) और उसका चार्जर भी बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों ने हाल के महीनों में कई बार ऐसे अभियान चलाए हैं, जिसमें बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए अभियान चला रही हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories