Mon, Feb 16, 2026
26 C
Gurgaon

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर धधका ट्रेलर

दाैसा, 8 फ़रवरी (हि.स.)। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर शुक्रवार रात सदर थाना क्षेत्र में खेड़ली मोड़ पर बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसके बाद ट्रेलर के केबिन में आग लग गई।

बाइक सवार दाे लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर में आग के चलते हाईवे पर एक तरफ का यातायात पूरी तरह थम गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने ट्रेलर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसी बीच ट्रेलर का आगे का हिस्सा जलते समय पीछे का हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया।

ट्रेलर में आगजनी का पूरा घटनाक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय के ठीक सामने हुआ। इससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। नेशनल हाईवे पर भी ट्रैफिक जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रेलर में लगी आग बुझने के बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से उसे हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories