फतेहाबाद : विवाहिता के आत्महत्या करने पर पति गिरफ्तार

0
331

फतेहाबाद, 21 मार्च (हि.स.)। गांव एमपी रोही में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाने के मामले में कार्रवाई करते हुए सदर फतेहाबाद पुलिस ने शुक्रवार को मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पृथ्वी सिंह पुत्र हेतराम निवासी एमपी रोही के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर हिसार जेल भेजा गया है। सदर फतेहाबाद प्रभारी इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस बारे 9 सितम्बर 2024 को राजस्थान के नोहर निवासी दुलीचंद की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी लडक़ी रचना की शादी गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी पृथ्वी सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद दो लड़कियां होने के कारण पृथ्वी सिंह रचना के साथ मारपीट करता था और शराब पीकर उसे घर से भी निकाल देता था। नौ सितम्बर को सुबह एमपी रोही के सरपंच प्रतिनिधि रतन सिंह ने उसे सूचना दी कि उसकी लडक़ी रचना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पृथ्वी सिंह ने आरोप लगाया कि पृथ्वी सिंह द्वारा की गई मारपीट से परेशान होकर उसकी लडक़ी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार कर हिसार जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here