Sun, Feb 8, 2026
10 C
Gurgaon

विवाद मे पत्नी के धक्के से पति की छत से गिरकर मौत

सुल्तानपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। नगर कोतवाली के अमहट स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक पत्नी ने अपने पति को छत से धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली नगर के काशीराम कॉलोनी अंतर्गत ब्लॉक नंबर 67 में दिलशाद (40) का परिवार रहता है। बीती रात दिलशाद ने पत्नी से खाना मांगा इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने उसे धक्का दे दिया और वो छत से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल तक गए ।

मृतक की मां भी कॉलोनी में ही किराए के कमरे में रहती है। उसकी बहन सायमा बानो ने बताया कि भाई ने भाभी से खाना मांगा। हमने देखा कि भाभी ने उन्हें छज्जे पर से धक्का दे दिया। हमारी भाभी भाई को चाहती नहीं थी ।

वहीं मृतक की मां कुरैशा ने बताया कि हमारी बहू दो तीन साल से मोबाइल पर बात करती थी इसी को लेकर आये दिन लड़ाई झगड़ा होता था। दो तीन बार ये भाग भी चुकी है तब भी हमारा लड़का इसको रख लिया।आज भी इसी मोबाइल के बारे में लड़ाई हो रही थी सब लोग कह रहे हैं कि इसने धक्का दे दिया। इससे पहले भी कई बार हमारी बहू हमारे बेटे को मार चुकी है ।

पत्नी शन्नो ने बताया कि हमने खाना बनाया वो आए और आकर खाना खाए। शराब पिए थे छत से कूद गए। रोज शराब पीकर बाहर से आते थे आज घर में आकर शराब पिए हैं। हम कमरे में बच्चों को लेकर लेटे थे। हमारी सास ग़लत आरोप लगा रही हैं। आठ साल हमारी शादी को हो गए वो शराब पी रहे हैं, । आठ साल से हम साथ थे।

नगर कोतवाल धीरज कुमार ने रविवार को बताया कि अक्सर लड़ाई होती रहती थी। आज भी लड़ाई हो रही थी कि धक्का मुक्की में पति नीचे गिर गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories