अवैध बांग्लादेशीयों-रोहिंग्या पर होगी कानून सम्मत कार्रवाई, यह आम लोगों के लिए खतरा : उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर 30 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरुवार काे रायपुर निवास में कहा कि, रायपुर में अवैध तरीके से निवासरत लोगों के चलते कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थित निर्मित हो रही है। प्रदेश में अन्य प्रकार की समस्याएं इनके कारण होती है। ये आम लोगों के लिए खतरा है। ये लोग कानून व्यवस्था के लिए खतरा है। इन अवैध लोगों की कोई आइडेंटिटी नहीं है ये कहा से, कौन है। इन सब बातों पर प्रशासन ने ध्यान देकर गंभीरता बरती है। और जो भी अवैध रूप से रह रहे होंगे उन पर निश्चित ही कार्रवाई होनी चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने हिंदू-मुस्लिम के सवाल पर कहा कि, ये कांग्रेस का रटा रटाया आरोप है। बांग्लादेशी और रोहिंग्या के खिलाफ लंबे समय से कार्रवाई चल रही है। हर चीज को चुनाव से जोड़कर देखना कांग्रेस की आदत हो गई है। जबकि ये कानून व्यवस्था, राज्य और आम लोगों की सुरक्षा का मामला है। प्रशासन बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर कार्रवाई कर रही है। यहां अवैध तरीके से रह रहे होंगे तो निश्चित ही कानून सम्मत कार्रवाई होगी।

झूठे वादे के सवाल पर पलटवार करते हुए साव ने कहा कि, राहुल गांधी की झूठी बातों और वादों का प्रमाण छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता ने बार – बार दिया है। उन्होंने 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में झूठा वादा किया था, उसे पूरे देश ने देखा है। वास्तविता यह है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भारत ही नहीं, विश्व में विश्वनीयता है। वहीं कांग्रेस तो समाप्ति को ओर जा रही है।

आप नेता अरविंद केजरीवाल के यमुना के जल को जहरीली बनाने के आरोप पर कहा कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री खुद यमुना के जल को पिया, इससे अच्छा प्रमाण और कुछ नहीं हो सकता है कि वे झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग एक हो जाते हैं और कभी एक दूसरे के खिलाफ बोलते हैं। इनकी विश्वसनीयता समाप्त हो गई है। ये झूठे है यह भी प्रमाणित हो गया है।

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, रायपुर प्रदेश की राजधानी है और यहां कैसे कांग्रेस प्रत्याशी होने चाहिए। जनता उन्हें जाने तो वह कौन है, वह अबतक क्या किया और आगे क्या करेंगे। एक राजनैतिक कार्यकर्ता मैदान में उतरे। महिला विरोधी कौन है यह कई बार प्रमाणित हुआ है। जिनके कार्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरक्षित ना, वह हमें महिला अपमान का पाठ ना पढ़ाएं। वास्तव में महिला विरोधी कांग्रेस है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories