चुराचांदपुर में अवैध अफीम की खेती नष्ट

0
382

चुराचांदपुर (मणिपुर), 09 फरवरी (हि.स.)। सुरक्षा बलों और वन विभाग ने जिला मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चुराचांदपुर जिले के संगाइकोट थाना क्षेत्र के जी. मोंग्लियन गांव की पहाड़ी श्रृंखला में अवैध अफीम की खेती नष्ट की।

पुलिस ने रविवार को बताया कि अभियान के दौरान लगभग 5 एकड़ में फैली अवैध अफीम की फसल नष्ट कर दी गई, जिससे लगभग 25 किलोग्राम अफीम का उत्पादन हो सकता था। इसके अलावा, सबूत के तौर पर 10 अफीम की फलियां जब्त की गईं। पुलिस अफीम की खेती करने वालों की तलाश शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here