Thu, Mar 12, 2026
30 C
Gurgaon

निकांत जैन व आईएएस अभिषेक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने प्राप्त किये महत्वपूर्ण दस्तावेज

लखनऊ, 25 मार्च(हि.स.)। एसएईएल सोलर पी सिक्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी से सौर ऊर्जा के संयंत्र लगाने के निवेश प्रस्ताव पर आईएएस अभिषेक प्रकाश व निकांत जैन द्वारा पांच प्रतिशत कमीशन मांगे जाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने निकांत के गिरफ्तारी मामले में लखनऊ के गोमती नगर थाने से एफआईआर रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों को प्राप्त कर लिया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने निवेशक कम्पनी से पांच प्रतिशत कमीशन (साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये) मांगने के मामले में सक्रियता बढ़ाते हुए जांच का खाका खींच लिया है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने गोमती नगर थाने से निकांत जैन के घर एवं कार्यालय से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की है। इसके अलावा आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश की आठ वर्षो की सम्पत्तियों की जांच भी प्रवर्तन निदेशालय करने की तैयारी कर रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय के लखनऊ कार्यालय से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार निकांत जैन के घर और कार्यालय के कागजातों को प्राप्त करने के बाद आगे भाई सुकांत जैन के कार्यालय की भी जांच होगी। निकांंत जैन और निलम्बित आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश के बैंक खातों की जांच आरम्भ की जा रही है। निकांत और अभिषेक प्रकाश की सम्पत्तियों का ब्यौरा जुटाने के लिए टीम में तीन अधिकारी लगाये गये हैं। दोनों से जुड़े तमाम नामों को भी जांच के घेरे में लिया जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories