Sat, Feb 7, 2026
14 C
Gurgaon

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के वित्तायुक्त ने जारी की 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची

सूची में सबसे ज्यादा कैथल जिले में तैनात 46 पटवारी भ्रष्टाचार में शामिल

कैथल, 17 जनवरी (हि.स.)‌। हरियाणा के वित्तायुक्त व राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रदेश के 370 भ्रष्ट पटवारियाें की सूची जारी की है। इन भ्रष्ट पटावरियाें में सबसे ज्यादा कैथल जिले के 46 पटवारी शामिल हैं। उन्हाेंने डीसी काे 14 जनवरी काे भेजे गए पत्र क्रमांक ए.आर.एस.-3-2024/256 के अनुसार

जिला कैथल में गुहला तहसील के 3, पूंडरी के 8, ढांड के 8, राजौंद के 4 व तहसील कैथल के 23 पटवारी के नाम दिए गए हैं। इस सूची में पटवारियाें के नाम के आगे उनके

भ्रष्टाचार काे भी अंकित किया गया है कि वह किस प्रकार का कार्याें में लिप्त हैं और किन-किन दस्तावेजाें के लिए लाेगाें से पैसे मांगते हैं।

कैथल के 46 में 23 पटवारियों पर हैं गंभीर आरोप

गुहला, पूंडरी व राजौंद के 23 पटवारी के नाम के आगे लिखा गया है कि यह नकल, इंतकाल, निशानदेही आदि में सीधे पैसे लेते हैं। इनमें से सात पटवारियों ने अपने लिए एक सहायक रख रखा है, जो इनके लिए दलाली का काम भी करते हैं। कैथल के जाे 23 पटवारी भ्रष्टाचार की सूची में शामिल हैं, उनके आगे लिखा गया है कि यह जब भी किसी को अपने मकान, दुकान, प्लाट आदि पर बैंक से लोन लेना होता है, इंतकाल को अटैच्ड करवाना होता है, उसके पैसे लेते हैं। पैमाइस और निशानदेही करने के भी पैसे लेते हैं। खेवट अलग करवाने के पैसे लिये जाते हैं। अगर काेई इन्हें पैसे नहीं देता है ताे सम्बन्धित पटवारी दस्तावेजाें काे अटकाने का काम करते हैं जिससे मजबूरी वश काम करवाने वाले को पैसे देने पड़ते हैं। विरासत के इंतकाल चढ़ाने के भी पैसे लिए जाते हैं। पुराना रिकॉर्ड देखने के आदि कार्याें के लिए लगभग 500 से लेकर 2000 रुपये तक लिये जाते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories