एनडीए के साथ मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन मजबूत : पायलट

0
230

उदयपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि एनडीए के साथ मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन पहले भी मजबूत था और आज भी मजबूत है। इसमें कोई टूट नहीं है। पायलट सोमवार को उदयपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव है। केजरीवाल सरकार को बहुत बार मौके दिल्ली की जनता ने दिए, केंद्र सरकार को कई मौके जनता ने दिए। पिछले 12 साल में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की वर्चस्व की लड़ाई में दिल्ली की जनता पिस रही है। कांग्रेस पार्टी एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आई है। हम लोगों ने जनता को कुछ गारंटी दी है। जब दिल्ली में शीला दीक्षित की कांग्रेस सरकार थी तब वहां जो विकास हुआ था जनता आज उसको याद कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम मजबूती से लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी का दिल्ली में अच्छा परफॉर्मेंस रहेगा। हमने इंडिया गठबंधन की शुरुआत की थीए तब राहुल गांधी, और खड़गे सब दलों को लोकसभा चुनाव में साथ लेकर आए थे और लोकसभा चुनाव के बहुत बेहतर परिणाम आए थे। एनडीए के साथ मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन पहले भी मजबूत था और आज भी मजबूत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here