Thu, Mar 26, 2026
33 C
Gurgaon

भारत ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से किया इनकार, विवाद बढ़ा

एशिया कप फाइनल के बाद ट्रॉफी सेरेमनी में विवाद

नई दिल्ली, 29 सितंबर। भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। यह भारत का रिकॉर्ड नौवां खिताब है, लेकिन जीत के बाद का ट्रॉफी समारोह विवादों में घिर गया।

पोस्ट-मैच सेरेमनी में एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ट्रॉफी और मेडल देने के लिए मौजूद थे। हालांकि, भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। इसके चलते समारोह अचानक समाप्त करना पड़ा।

प्रस्तुतकर्ता साइमन डूल ने बताया कि नक़वी को रनर-अप मेडल्स और ट्रॉफी देना था, लेकिन बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम ने यह जिम्मेदारी संभाली। नक़वी ने केवल पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा को रनर-अप चेक सौंपा।

भारतीय खिलाड़ियों ने न तो मेडल लिए और न ही ट्रॉफी। इसके बाद खिलाड़ी केवल चैंपियंस बैनर के साथ जश्न मनाते दिखे।

गौरतलब है कि फाइनल से पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान बोर्ड प्रमुख से ट्रॉफी लेने से इनकार कर सकती है। टूर्नामेंट के दौरान भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाक खिलाड़ियों से हैंडशेक करने से परहेज़ किया। टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सलमान आगा का अभिवादन नहीं किया था, जबकि फाइनल के बाद तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने भी दूरी बनाए रखी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories