Fri, Feb 13, 2026
13 C
Gurgaon

भारत की पहलगाम हमले पर अमेरिका से चर्चा, जयशंकर ने मार्को रुबियो से कहा-गुनहगारों को न्याय के कठघरे में लाया जाए

नई दिल्ली, 01 मई (हि.स.)। भारत की पहलगाम आतंकी हमले पर अमेरिका से चर्चा हुई है। भारत ने पहलगाम हमले के गुनहगारों, समर्थकों और हमले की योजना बनाने वालों को न्याय के कठघरे में लाने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई है। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज सुबह एक्स पर लिखा, ”कल अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। इसके अपराधियों, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।” सनद रहे इस हमले के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। निर्दोष लोगों की हत्या से लोग आहत हैं। देश में पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुनहगारों को कठोरतम दंड दिलाकर पहलगाम पीड़ितों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया है। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक दंडात्मक उपायों की घोषणा की है। इसमें सिंधु जल संधि को स्थगित करना भी शामिल है। भारत की इस घोषणा से आतंकवादियों के गढ़ के रूप में कुख्यात पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व में खलबली मच गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories