योग्यता, दक्षता, प्रकृति के संसाधन से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र — जयवीर सिंह

0
375

लखनऊ, 28 फरवरी(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत के पास योग्यता, दक्षता, प्रकृति के संसाधन हैं। इन ​तीनों के साथ चलकर भारत अग्रणी देश हो जायेगा। हमारा भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के बौद्ध धम्म सम्मेलन एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रकृति ने संसाधनों में भारत को बहुत कुछ दिया है। जो कुछ भारत को मिला है, उसे ही बचाना एवं आगे बढ़ाना है। विश्व पटल पर भारत का नाम प्रथम स्थान पर लिखा जायेगा, वह दिन दूर नहीं है।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य डाॅ.लालजी प्रसाद निर्मल, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष हरगोविन्द बौद्ध, निदेशक डाॅ.राकेश सिंह, भदन्त डाॅ.के.सिरी. सुमेधथेरो, भदन्त धम्मानन्द, भदन्त वर सम्बोधी,भदन्त अनिरूद्ध सहित बौद्ध धर्म के अनुयायी एवं बौद्ध भिक्षु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here