भारतीय गोल्फ यूनियन सिंगापुर भेजेगी तीन सदस्यीय टीम वर्ल्ड अमेच्योर टीम चैंपियनशिप में

0
337

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर।
भारतीय गोल्फ यूनियन (IGU) ने सिंगापुर में 8 से 11 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाली वर्ल्ड अमेच्योर टीम चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए तीन सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम में अरिन आहूजा, रक्षित दहिया और दीपक यादव शामिल हैं।

टीम के कप्तान के रूप में IGU के महानिदेशक मे. जनरल (सेवानिवृत्त) विभूति भूषण सिंगापुर जाएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्क्वाड प्रणाली के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में 35 अन्य देशों की टीमें भी हिस्सा लेंगी और अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट डी. आइजनहावर ट्रॉफी जीतने का प्रयास करेंगी। उल्लेखनीय है कि जून 2025 में आयोजित दिल्ली-एनसीआर कप में रक्षित दहिया विजेता और दीपक यादव उपविजेता रहे थे।

टानााह मेराह कंट्री क्लब (टाम्पाइन्स कोर्स) 7,394 यार्ड लंबा और 72 पार का कोर्स है। यह क्लब पहले भी कई विश्वस्तरीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है, जिनमें जॉनी वॉकर क्लासिक, लेक्सस कप और एशियन टूर का इंटरनेशनल सीरीज़ सिंगापुर शामिल हैं।

प्रतियोगिता व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले फॉर्मेट में खेली जाएगी। प्रत्येक राउंड में टीम के तीन खिलाड़ियों में से दो के सर्वश्रेष्ठ स्कोर जोड़े जाएंगे, और चार दिन (72 होल) के कुल स्कोर से टीम का अंतिम परिणाम तय होगा।

इस चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार 1958 में स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रूज़ ओल्ड कोर्स पर हुआ था। अब तक अमेरिका ने सबसे अधिक 28 पदक जीते हैं।

भारतीय टीम का लक्ष्य इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करना और देश का गौरव बढ़ाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here