Mon, Feb 2, 2026
15 C
Gurgaon

फोर नेशंस टूर्नामेंट: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को शूटआउट में 2-0 से हराया

नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के रोसारियो में चल रहे फोर नेशंस टूर्नामेंट में मेज़बान अर्जेंटीना को शूटआउट में 2-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। भारत की ओर से कनिका ने 44वें मिनट में गोल दागा, जबकि शूटआउट में लालरिनपुई और लालथनतलुआंगी ने गोल कर टीम को जीत दिलाई।

पहले क्वार्टर में पिछड़ी, तीसरे में की बराबरी

मेज़बान अर्जेंटीना ने मुकाबले की आक्रामक शुरुआत की और 10वें मिनट में मिलाग्रोस डेल वैले ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। हालांकि, भारतीय टीम ने धैर्य नहीं खोया और तीसरे क्वार्टर में वापसी करते हुए कनिका ने 44वें मिनट में शानदार गोल दाग कर स्कोर 1-1 कर दिया।

कप्तान निधि बनीं हीरो, शूटआउट में चार बचाव

निर्धारित समय तक स्कोर बराबरी पर रहने के बाद मुकाबला शूटआउट में गया। यहां भारत की कप्तान और गोलकीपर निधि ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना के चारों प्रयासों को रोक दिया। वहीं, भारत की ओर से लालरिनपुई और लालथनतलुआंगी ने अपने मौके भुनाते हुए शूटआउट में गोल दागे और भारत को जीत दिला दी।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब उसका अगला मुकाबला 30 मई को चिली के खिलाफ होगा, जहां टीम इसी लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories