इंडिगो 8 अक्टूबर से मुंबई-कोपेनहेगन सीधी उड़ान शुरू करेगी

मुंबई, 16 सितंबर (हि.स.)। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने घोषणा की है कि वह 8 अक्टूबर से मुंबई से डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू करेगी। इस नई सेवा के साथ इंडिगो ने उत्तरी यूरोप में अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार किया है।

कंपनी के अनुसार, नई उड़ानें सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएंगी। इसके लिए इंडिगो नॉर्स अटलांटिक एयरवेज से पट्टे पर लिए गए अत्याधुनिक बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल करेगी।

यात्रियों को इस मार्ग पर इकोनॉमी क्लास और इंडिगो के विशेष व्यावसायिक उत्पाद IndiGoStretch में यात्रा करने का विकल्प मिलेगा। साथ ही, उड़ान में यात्रियों को 300 घंटे से अधिक मनोरंजन सामग्री, मुफ्त गर्म भोजन और पेय पदार्थों की सुविधा भी दी जाएगी।

इंडिगो ने बताया कि इन उड़ानों की टिकटें अब सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, जिनमें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.goIndiGo.in, मोबाइल ऐप और सभी अधिकृत यात्रा साझेदार शामिल हैं।

इस नई उड़ान सेवा के साथ कोपेनहेगन इंडिगो का 44वां अंतरराष्ट्रीय गंतव्य और कुल मिलाकर 138वां डेस्टिनेशन बन जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories