Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार; 306 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

सिलीगुड़ी, 9 दिसंबर (हि.स)। दार्जिलिंग जिला पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर नशे के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए सोमवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने पानीटंकी के गंडोगोल इलाके में छापेमारी कर एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की पहचान सादिका खातून के रूप में हुई है।

शौचालय के सब-टैंक में छिपाई गई थी ड्रग्स

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सादिका के घर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान उसके शौचालय के सब-टैंक से तीन पैकेट बरामद किए गए, जिनमें कुल 306 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। पुलिस का कहना है कि बरामद नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये होती है।

लंबे समय से तस्करी में शामिल थी आरोपी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सादिका खातून लंबे समय से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रही थी और इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में सक्रिय तस्कर गिरोहों से उसका सीधा संपर्क था। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

अन्य तस्करों की तलाश तेज

खोरीबाड़ी पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान में जुट गई है। बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, ताकि नशे की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories