Tue, Mar 3, 2026
16 C
Gurgaon

हिसार: इनेलो नेता जितेंद्र श्योराण आठ लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिसार, 11 जून (हि.स.)। इनेलो नेता और हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण को सीआईए पुलिस ने आठ लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने एक होटल संचालक से 50 लाख रुपये की मांग की थी, जिसके बाद आठ लाख में सौदा तय हुआ।

पुलिस के अनुसार, जितेंद्र श्योराण ने सेक्टर 9-11 स्थित तमस होटल के अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर अधिकारियों को शिकायत दी थी। इसी शिकायत को वापस लेने के बदले उन्होंने होटल संचालक साहिल अग्रवाल से मोटी रकम की मांग की थी।

मंगलवार रात होटल संचालक की ओर से प्रॉपर्टी डीलर राजबीर ने एक थैले में आठ लाख रुपये लेकर श्योराण को सौंपे। सीआईए इंस्पेक्टर पवन के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापा मारा और जितेंद्र को नकद राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इस गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस आरोपी को जबरन ले जाती दिख रही है। पुलिस ने बताया कि होटल मालिक को एचवीपीएन (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर नोटिस भी जारी किया गया था।

जितेंद्र श्योराण वर्ष 2019 में जजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और 2024 से पहले इनेलो में शामिल हुए थे। उनकी पत्नी सुमन श्योराण ने वार्ड 13 से नगर निगम चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गई थीं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। इनेलो पार्टी की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories