इनेलो के जिला प्रधान बीकर सिंह हड़ौली ने संभाला दायित्व, हाईकमान का जताया आभार

0
402

फतेहाबाद, 2 अप्रैल (हि.स.)। इनेलो के नवनियुक्त जिला प्रधान स. बीकर सिंह हड़ौली ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। निवर्तमान जिला प्रधान एवं प्रदेश सचिव बनाए गए बलविन्द्र कैरों ने नए जिला प्रधान को दायित्व सौंपा। जाट धर्मशाला में आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने नए जिला प्रधान बीकर सिंह हड़ौली और प्रदेश सचिव बलविन्द्र कैरों का फूलामालाओं से स्वागत किया और लड्डू बांटकर पार्टी हाईकमान का आभार जताया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए जिला प्रधान बीकर सिंह हड़ौली और प्रदेश सचिव बलविन्द्र कैरों ने पूर्व सीएम चौ. ओमप्रकाश चौटाला को याद करते हुए उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की बात कही। अपनी नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा व अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह पूरी मेहनत व इमानदारी से उसका निर्वाह करेंगे और सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। पूर्व सीएम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए कार्यकर्ता अब अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाएंगे। फतेहाबाद जिले में जल्द ही पार्टी द्वारा विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, वरिष्ठ नेता हरबंस खन्ना, हल्का प्रधान जगदीश जेलदार, जाट धर्मशाला प्रधान जगदीश झाझाड़ा, वरिष्ठ नेता बलदेव दरियापुर, रमेश लाली, भागी राम सोनी, कृष्ण मांझु, शहरी अध्यक्ष रमेश अरोड़ा, राधू राम अयालकी, प्रदेश प्रवक्ता विकास मैहता, रामस्वरूप दुग्गल, भोला राम ओढ़, डॉ. दुर्गा सोनी, राजकुमार मित्तल, दिनेश सेठी, राजेंद्र ढाका, मंजीत हड़ोली, गुरलाल, मेवा सिंह, रणजीत जाखड़ सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here