इनर व्हील क्लब ने महिलाओं की कार रैली प्रतियाेगिता का किया आयोजन

0
336

जगदलपुर, 9 मार्च (हि.स.)। बस्तर जिला मुख्यालय में इनर व्हील क्लब द्वारा आज रविवार सुबह महिलाओं की कार रैली प्रतियाेगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे ने हरी झंडी दिखाकर कार रैली को रवाना किया।

इनर व्हील क्लब के डॉ. सरिता थॉमस ने बताया क‍ि इस रैली का उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक मुद्दों के लिए जागरूक करना तथा यातायात नियमों और व्यवहार के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। कार रैली प्रतियाेगिता में कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने अपने कार में स्लोगन का स्टीगर लगाया था, साथ ही अपने-अपने कारो को बेहतर तरीके से सुसज्जित किया था। संजय पाण्डे ने सभी कारों में चिपकाए गए स्लोगन और सजावट का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके आधार पर ही प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दाैरान मनीषा राजपुरिया, ममता राणा, रेशमा छामड़ियां, ज्योति चिखलीकर, दीपिका सोनी, निशा संघाणी, नूतन जैन, विजय लक्ष्मी महावार, अलका गुप्ता, कुसुम हेलीवाल, स्वाति मूलचंदानी, माया सोनी, नीता जलोटा, अरुणा जोबन पुत्रा, मनोज थॉमस, विवेक सोनी, विवेक जैन सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here