Wed, Mar 11, 2026
20 C
Gurgaon

सुरक्षा बलों ने मणिपुर से किए तीन उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 25 मई (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। अलग-अलग स्थानों से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य में उगाही से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए खुफिया सूचनाओं के आधार पर व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग ऑपरेशन और कॉर्डन एंड सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के दौरान सुरक्षाबलों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि काकचिंग जिले की तेज़पुर क्रॉसिंग (आईवीआर रोड) के पास अंगांगचिंग इको पार्क के नजदीक से प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान सुगनू अवांग मोइरांगथेम लीकाई निवासी निंगथौजम थोइबा मैतेई उर्फ सिंथा (44) और काकचिंग खुनौ थिंगनाम निंगथौ लीकाई निवासी मयांगलंबम सोमोरजीत सिंह (43) के रूप में हुई है।

इन दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन और एक चार-पहिया वाहन जब्त किया गया है।

इसी क्रम में एक अन्य अभियान के दौरान, इंफाल ईस्ट जिले के लामलाई पुलिस थाना क्षेत्र में साओमबंग ब्रिज के पूर्वी हिस्से से केसीपी (अपुंबा) गुट के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान पुंगडोंगबम मयाई लीकाई, इंफाल ईस्ट निवासी मोइरांगथेम हेंबा सिंह उर्फ लाइबा (25) के रूप में की गई है। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी और कार्रवाई को तेज करते हुए राज्य में अपराध नियंत्रण की दिशा में कदम उठा रही हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories