कॉनकाकैफ चैंपियंस कप: मेसी का जादू चला, इंटर मियामी सेमीफाइनल में

फोर्ट लौडरडेल, 10 अप्रैल (हि.स.)। लियोनेल मेसी के दो शानदार गोलों की मदद से इंटर मियामी ने गुरुवार को लॉस एंजेलेस एफसी के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज कर कॉनकाकैफ (CONCACAF) चैंपियंस कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दो मुकाबलों के कुल स्कोर में मियामी ने 3-2 से बाजी मारी।

शुरुआत में ही संकट में फंसी मियामी

पहले चरण में 0-1 से पिछड़ रही मियामी के लिए वापसी की राह पहले से ही मुश्किल थी, और फिर मुकाबले के 9वें मिनट में एरॉन लॉन्ग ने गोल कर लॉस एंजेलेस एफसी को 2-0 की कुल बढ़त दिला दी। इससे मियामी और अधिक दबाव में आ गई।

मेसी की शानदार वापसी और पहला गोल

35वें मिनट में लियोनेल मेसी ने डी के बाहर से एक बेहतरीन शॉट लगाया, जिसने मियामी को मुकाबले में वापस ला दिया। इसके बाद टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दो और गोल की जरूरत थी।

सौभाग्य से मिला गोल, लेकिन ऑफसाइड ने बढ़ाया रोमांच

मियामी को दूसरा गोल तब मिला जब नोहा एलन ने बॉक्स में एक ऊंचा पास दिया, जो मियामी के मिडफील्डर फेडेरिको रेडोंडो और लॉस एंजेलेस के गोलकीपर ह्यूगो लोरिस के बीच से होता हुआ सीधे जाल में चला गया।

इसके बाद मेसी के पास पर लुइस सुआरेज़ ने हेडर से गेंद को गोल में डाला, लेकिन सहायक रेफरी ने उन्हें ऑफसाइड करार दे दिया।

वीएआर ने दिलाई पेनल्टी, मेसी ने किया पूरा पलटवार

84वें मिनट में बॉक्स के भीतर मार्लोन के हैंडबॉल की मियामी ने अपील की, जिसे वीडियो समीक्षा (वीएआर) के बाद सही माना गया। मेसी ने पेनल्टी को गोल में बदलकर मियामी को निर्णायक बढ़त दिला दी।

हालांकि अंतिम मिनटों में लॉस एंजेलेस एफसी ने वापसी की भरपूर कोशिश की। डेनिस बुआंगा ने दो बार और रयान हॉलिंग्सहेड ने एक बार गोल करने की कोशिश की, लेकिन मियामी के गोलकीपर ऑस्कर उस्तारी ने शानदार बचाव करते हुए जीत को सुरक्षित रखा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories