‘किलाद इको टूरिज्म कैंप साइट’ में 22 मई काे मनेगा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

0
213

अहमदाबाद, 21 मई (हि.स.)। गुजरात बायोडायवर्सिटी बोर्ड की ओर से 22 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2025’ की डांग जिले के वघई तहसील में स्थित ‘किलाद इको टूरिज्म कैंप साइट’ पर उत्सव आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति और सतत विकास के बीच सामंजस्य स्थापित करना है। इस कार्यक्रम में जैव विविधता संरक्षण पर विशेष व्याख्यान, वृक्षारोपण तथा प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। इसमें डांग जिला स्तरीय जैव विविधता प्रबंधन समिति, वघई तहसील स्तरीय जैव विविधता प्रबंधन समिति और ग्रामीण स्तर की 22 जैव विविधता प्रबंधन समितियों के सदस्य, साथ ही महिलाएं, बच्चे, ग्रामीण जन एवं डांग में पारंपरिक वैदिक ज्ञान रखने वाले विशेषज्ञ भी भाग लेंगे।

गुजरात बायोडायवर्सिटी बोर्ड की भूमिका

गांधीनगर स्थित गुजरात बायोडायवर्सिटी बोर्ड के मुख्य कार्यों में जैव विविधता अधिनियम, 2002 की व्यवस्थाओं के अनुसार स्थानीय स्वराज्य संस्था स्तर पर जैव विविधता प्रबंधन समिति-बीएमी का गठन किया जाता है। इसके माध्यम से टी.एस.जी. की सहायता से नागरिकों का जैव विविधता रजिस्टर-पीबीआर बनाया जाता है, जिसमें विभिन्न जैव विविधता संबंधी जानकारी, पारंपरिक ज्ञान और जैव विविधता का दस्तावेजीकरण किया जाता है। इसके अनुरूप लाभों की प्राप्ति और वितरण की प्रक्रिया के द्वारा बीएमसी को जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here