Tue, Feb 3, 2026
16 C
Gurgaon

अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश — “वन्यजीव संरक्षण के लिए हम संकल्पित”

मुख्यमंत्री ने दी अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की शुभकामनाएं

भोपाल, 4 दिसंबर। आज विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस लोगों को उन चीतों की सुरक्षा के लिए प्रेरित करता है, जो विलुप्ति के खतरे का सामना कर रहे हैं। इसी अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और वन्यजीव संरक्षण के अपने संकल्प को दोहराया।

चीता परियोजना बनी संरक्षण का नया अध्याय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा—
“अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विशेष पहल पर मध्यप्रदेश में शुरू हुई चीता परियोजना ने देश में वन्यजीव संरक्षण का नया अध्याय जोड़ा है।”

उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है और यह अब बढ़कर 32 हो चुकी है। यह राज्य में वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की सफलता का बड़ा प्रमाण है।

सुरक्षित आवास और संरक्षण पर जोर

डॉ. यादव ने कहा कि वन्यजीवों की रक्षा, उनका सुरक्षित आवास और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने लिखा—
“वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति हम संकल्पित हैं। मध्यप्रदेश की धरा पर सभी जीव सुरक्षित हों, यही हमारा प्रण है।”

कूनो में तेजी से बढ़ रही गतिविधियाँ

कूनो नेशनल पार्क में चल रही चीता परियोजना देशभर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से आए चीतों के अनुकूलन, प्रजनन और संरक्षण ने भारत में वन्यजीव सुरक्षा के नए अवसर खोले हैं।

दिवस का महत्व

हर वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस लोगों को इन तेज धावक वन्यजीवों के अस्तित्व और संकट के प्रति जागरूक करता है। यह संरक्षण प्रयासों को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories