Wed, Mar 25, 2026
16 C
Gurgaon

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जेपी नड्डा ने नर्सों की करुणा, शक्ति और प्रतिबद्धता को किया सलाम

नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नर्सों को बधाई देते हुए उनकी करुणा, शक्ति और प्रतिबद्धता को सलाम किया।

नड्डा ने आज एक्स पर अपने संदेश में कहा कि इस वर्ष के विषय, “नर्सों की देखभाल कि वजह से देश को अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है” पर जोर दिया जा रहा है। नर्सों की भलाई सीधे हमारी स्वास्थ्य प्रणालियों और राष्ट्रीय विकास की ताकत से जुड़ी हुई है। नर्स पेशे को मजबूत करने में निवेश करने का मतलब है स्वस्थ समाज, उत्पादक समुदाय और अधिक लचीले भविष्य में निवेश करना।

उन्होंने आह्वान किया कि आज और हर दिन, उन लोगों को महत्व दें, उनकी रक्षा करें और उन्हें सशक्त बनाएं जो दूसरों की देखभाल करने के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। उल्लेखनीय है कि नर्सिंग पेशे को सम्मान देने के लिए और नर्सेस के काम की सराहना करते हुए हर साल 12 मई के दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। नर्स मरीजों की देखरेख ही नहीं करतीं बल्कि डॉक्टर और मरीजों के बीच की एक मजबूत कड़ी का भी काम करती हैं।

इस दिन को मनाने का प्रस्ताव इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेस ने साल 1953 में रखा था और साल 1974 में जाकर 12 मई को औपचारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के लिए चुना गया। साल 1820 में 12 मई के ही दिन मॉडर्न नर्सिंग की जन्मदाता कही जाने वाले फ्लोरेंस नाइटिंगल का जन्म हुआ था। इस दिन को फ्लोरेंस नाइटिंगल के सम्मान में चुना गया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories