Sun, Mar 8, 2026
20 C
Gurgaon

आईपी यूनिवर्सिटी ने शुरू किया नया प्रोग्राम- पीजी डिप्लोमा इन बायोइन्फार्मेटिक्स, 11 अप्रैल तक आवेदन का अवसर

नई दिल्ली, 22 मार्च (हि.स.)। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) यूनिवर्सिटी ने नए सत्र से एक नया प्रोग्राम- पीजी डिप्लोमा इन बायोइन्फार्मेटिक्स शुरू करने की घोषणा की है। इस प्रोग्राम में दाख़िले के लिए 11 अप्रैल तक ऑफ़लाइन आवेदन किया जा सकता है।

यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. कमल पाठक के अनुसार, कई विदेशी यूनिवर्सिटी में यह प्रोग्राम पहले से चल रहा है और आज भी उतना ही प्रासंगिक बना हुआ है। अपने देश में भी इस प्रोग्राम को लेकर छात्रों की डिमांड के मद्देनज़र इसे शुरू किया जा रहा है। यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के द्वारका कैम्पस स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन फार्मास्यूटिकल साइन्स (सीईपीएस) में उपलब्ध है। इस एक वर्षीय प्रोग्राम में कुल 20 सीटें उपलब्ध हैं। इसमें दाख़िले के लिए ऑफ़लाइन आवेदन पत्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र के साथ यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के पक्ष में निर्गत 2,500 रुपये का बैंक ड्राफ़्ट विश्वविद्यालय सुविधा केंद्र में 11 अप्रैल 3 बजे शाम तक जमा कराना है। इस प्रोग्राम में बीसीए, एमबीबीएस, बीएससी, बीटेक (बायोटेक) आदि कर चुके छात्र आवेदन कर सकते हैं।

डॉ. पाठक ने बताया कि इस प्रोग्राम में दाख़िला यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा की मेरिट समाप्त होने के बाद सीयूईटी स्कोर के आधार पर भी दाखिला दिया जाएगा। इस प्रोग्राम में दाख़िले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा एवं काउंसलिंग की तिथियों की अधिसूचना यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइटों पर जारी की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories