Thu, Feb 12, 2026
14 C
Gurgaon

धीमी ओवर गति के कारण पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा जुर्माना

नई दिल्ली, 1 मई (हि.स.)। चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर चार विकेट से मिली रोमांचक जीत के बाद पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर धीमी ओवर गति के चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल 2025 में यह पीबीकेएस की पहली ओवर-रेट संबंधी गलती है।

धीमी ओवर गति के कारण पंजाब को 19वें ओवर से पहले एक अतिरिक्त फील्डर सर्कल के अंदर लाना पड़ा, लेकिन इसका असर युजवेंद्र चहल के प्रदर्शन पर नहीं पड़ा। चहल ने जादुई गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में चार विकेट चटकाए, जिसमें उनकी दूसरी आईपीएल हैट्रिक भी शामिल रही।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने सैम करन के 47 गेंदों में 88 रन की बदौलत 18 ओवर में 177/5 रन बना लिए थे और स्कोर 200 पार जाता दिख रहा था। लेकिन चहल की फिरकी के सामने आखिरी पांच विकेट सिर्फ 6 रन में गिर गए और टीम 19.2 ओवर में 190 रन पर ढेर हो गई।

श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी, प्लेऑफ की ओर बढ़ी पंजाब

जवाब में श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों में 72 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। अय्यर इस सीजन में पंजाब के टॉप स्कोरर हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने भी एक अहम अर्धशतक लगाया। इस जीत से पंजाब किंग्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों में सिर्फ 4 अंकों के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

कई कप्तान झेल चुके हैं ओवर-रेट की सजा

श्रेयस अय्यर से पहले इस सीजन ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स), शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस), अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स), संजू सैमसन और रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स), रजत पाटीदार (आरसीबी), और हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस) जैसे खिलाड़ी भी ओवर-रेट के दोषी पाए जा चुके हैं।

पंजाब किंग्स अब 4 मई को धर्मशाला में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories