इजराइल-ईरान संघर्ष तीसरे दिन भी जारी — सैकड़ों की मौत, हजार से अधिक घायल

0
441

📍 यरुशलम/तेहरान, 16 जून (हि.स.) — इजराइल और ईरान के बीच जारी घातक संघर्ष रविवार को तीसरे दिन भी थमा नहीं। इजराइली हमलों में अब तक ईरान में 406 लोगों की मौत और 654 से अधिक घायल हुए हैं। वहीं, ईरान के जवाबी हमलों में इजराइल में 14 मौतें और 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

⚖️ कहां-कहां हुए हमले?
इजराइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। मशहद एयरपोर्ट, तेहरान की दो रिफाइनरियों और रिहायशी इलाकों में हमले हुए। तेहरान में दोपहर बाद जोरदार धमाकों से दहशत फैल गई।

⚠️ बढ़ा ऊर्जा संकट
ईरान के विदेश मंत्री ने बताया कि तेल रिफाइनरियों पर हमले से ऊर्जा संकट गहरा सकता है। बमबारी के चलते मेट्रो स्टेशन और मस्जिदों को बम शेल्टर में बदला गया है।

📜 इजराइल में भी तबाही
तेल अवीव के पास बाट याम में मिसाइल से इमारत ढही, जिसमें 10 और 9 साल के बच्चों सहित छह लोग मारे गए। तमरा में 13 वर्षीय बच्चा समेत चार की मौत और हाइफा, रेहोवोट में हमले में कई घायल हुए।

📌 वैश्विक प्रतिक्रिया

• अमेरिका ने इजराइल को पूर्ण समर्थन दिया
• ट्रंप ने ईरान को चेताया — “नया परमाणु समझौता स्वीकार करो”
• ईरान बोला — “हमले रुके तो हम भी थमेंगे”
• दोनों देशों में हाई अलर्ट जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here