Mon, Feb 16, 2026
21 C
Gurgaon

बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ का जलवा बरकरार, आठवें दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई

अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर दर्शकों और निर्माताओं में काफी उत्साह था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी थी। हालांकि ‘जाट’ ने अपने बजट का आधा हिस्सा कमा लिया है, मगर अब धीरे-धीरे दर्शकों की दिलचस्पी इसमें कम होती दिख रही है। अब रिलीज के आठवें दिन की कमाई सामने आ गई है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ने रिलीज के आठवें दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 61.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। इसमें सनी देओल एक दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं, वहीं रणदीप हुड्डा खलनायक की भूमिका में जबरदस्त छाप छोड़ते दिख रहे हैं। रणदीप की परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है। साथ ही विनीत कुमार सिंह ने भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हाल ही में सनी देओल ने अपनी फिल्म ‘जाट’ के सीक्वल का एलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “अपने नए मिशन पर निकला जाट। ‘जाट 2’ के लिए हो जाएं तैयार।” अब तक ‘जाट’ का मुकाबला सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ से हो रहा था, जो बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब सनी देओल की फिल्म को टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार मैदान में उतर आए हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर नई भिड़ंत शुरू हो गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories