Mon, Feb 23, 2026
17 C
Gurgaon

जबलपुर में नवरात्रि भंडारे में घुसी बेलगाम बस, 15 घायल

जबलपुर, 1 अक्टूबर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थानांतर्गत स्टेडियम के पास गौरी तिराहा में नवरात्रि भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच एक बेलगाम बस घुस गई। इस घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से आए श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने पीछे से उन्हें टक्कर मारी। एक मोटरसाइकिल भी बस के नीचे फंस गई और चालक ने उसे करीब 100 मीटर तक घसीटा।

घायलों में रोली सोनी, ममता कोल, खुशबू वंशकार, संध्या चौधरी, शिखा चौधरी, कैलाश चौधरी, मनीष दाहिया, कोदू लाल बर्मन और सोहन लाल शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल सिहोरा पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक की पिटाई कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक शराब के नशे में था, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस की निगरानी पर सवाल उठाए।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज जबलपुर में उपचाररत घायलों और उनके परिजनों से संभागायुक्त धनंजय सिंह और पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में रेफर किए गए सभी सात गंभीर घायलों के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में रेडक्रॉस सोसायटी से दस-दस हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इस घटना ने नवरात्रि भंडारे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है और प्रशासन को अतिरिक्त सतर्क रहने की आवश्यकता दिखा दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories