जगदलपुर में कन्या विद्यालय क्रमांक 2 में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

0
293

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन

जगदलपुर, 8 सितंबर: बस्तर जिला मुख्यालय के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में 1 से 7 सितंबर 2025 तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए निबंध, चित्रकला, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्रतियोगिता के परिणाम

रंगोली: प्रथम स्थान – हिना गुप्ता (कक्षा 12, गृह विज्ञान), द्वितीय – अनुपा (एग्रीकल्चर), तृतीय – जिज्ञासा नेताम

चित्रकला: कक्षा 9 – प्रथम रूपल पटेल, द्वितीय भूमिका मौर्य; हायर सेकेंडरी – प्रथम पिंकी माली, द्वितीय भुवनेश्वरी ठाकुर, तृतीय वंदना ठाकुर

निबंध प्रतियोगिता: प्रथम – हिना गुप्ता, द्वितीय – पिंकी माली

इसके अलावा राजेंद्र नगर वार्ड और गंगानगर वार्ड में रैली आयोजित कर जन समुदाय को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

शिक्षकों और प्राचार्य की भूमिका

प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार ने छात्राओं के कार्यों की सराहना करते हुए पोषक तत्वों और संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। गृह विज्ञान व्याख्याता श्रीमती हेमपुष्पा लता नेताम ने बच्चों को भोज्य पदार्थों में पाए जाने वाले पोषक तत्व और पोषण की कमी से होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को संतुलित आहार लेने की प्रेरणा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here