Thu, Feb 19, 2026
16 C
Gurgaon

देश में सभी संस्थाओं को साथ मिलकर काम करना हैः जगदीप धनखड़

नई दिल्ली, 26 मार्च (हि.स.)। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज सदन में कहा कि देश में सभी संस्थाओं को एक साथ मिलकर काम करना है। जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर मिले जले नोटों की जांच ठीक से होनी चाहिए। उन्होंने सदन में यह टिप्पणी कल हुई सर्वदलीय बैठक की जानकारी देते हुए की। धनखड़ ने इस बैठक को सार्थक बताया।

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा जनता के मन को झकझोर रहा है। बैठक में सदन के नेता और विपक्ष के नेता सहित राजनीतिक दलों के नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। विस्तार में जाने की आवश्यकता नहीं है। विचार-विमर्श सर्वसम्मति से हुआ। यह चिंता को दर्शाता है। यह मुद्दा संस्थाओं के बीच का नहीं है। ऐसा नहीं है कि कार्यपालिका, विधायिका या न्यायपालिका एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि सदन के नेता और विपक्ष के नेता अपने-अपने दलों और अन्य सभी संबंधित पक्षों से व्यापक परामर्श करेंगे। इसके बाद वे आगे के विचार-विमर्श के लिए उनके समक्ष आएंगे। सदन के नेता और विपक्ष के नेता दोनों ने अन्य लोगों के साथ अपने विचार साझा करने के बाद यही निष्कर्ष निकाला है।

उल्लेखनीय है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर कथित तौर पर भारी मात्रा में जले नोटों की जांच शुरू हो चुकी है। इस मामले पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कल सर्वदलीय बैठक आहूत की थी। हालांकि बैठक में इस मसले पर कोई समाधान नहीं निकल सका। अगले हफ्ते सदन में इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories