Sat, Mar 7, 2026
33 C
Gurgaon

सेना के सम्मान में बाड़मेर में ‘जयहिंद सभा’, कांग्रेस नेताओं ने वीरांगनाओं को किया सम्मानित

बाड़मेर, 26 मई (हि.स.)। थार की धरती पर सोमवार को कांग्रेस ने सेना के सम्मान में ‘जयहिंद सभा’ का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सांसद रणदीप सुरजेवाला, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सभा का आयोजन बालाजी फार्म हाउस स्थित वीरेंद्र धाम मेमोरियल छात्रावास परिसर में किया गया। इस दौरान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं और दिव्यांग वीरों को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर सीजफायर को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अमेरिका के दबाव में युद्ध विराम किया गया, जबकि देश को इसकी जानकारी होनी चाहिए थी। पहलगाम के आतंकियों को भारत के हवाले करने की शर्त रखनी चाहिए थी।

गहलोत ने आरएसएस और बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि तिरंगे को लेकर इनकी सोच शुरू से संदेहास्पद रही है। उन्हाेंने कहा कि अमेरिका पंचायती करने वाला कौन है। अमेरिका ने कभी साथ नहीं दिया। गोवा पर पुर्तगाली कब्जा था, तब भी अमेरिका ने विरोध किया, सिक्किम को मिलाया तब भी साथ नहीं दिया। अमेरिका कब था हमारे साथ।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि देश की एकमात्र सामूहिक आस्था सेना में है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश पर संकट आया, सेना ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अचानक अमेरिकी राष्ट्रपति के एक ट्वीट से युद्धविराम कैसे हो गया, इसकी जानकारी सरकार को देनी चाहिए। इस देश में अगर हम सबकी सामूहिक आस्था किसी एक चीज में है तो सेना में है। हमें गर्व है कि हम बाड़मेर में खड़े है। यहां से पाकिस्तान दूर नहीं है। यहां सेना खड़ी है। जान की परवाह किए बिना हमारे निर्दोष लोगों का बदला लिया। मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना के साथ उनके परिवारों को धन्यवाद, जिन्होंने अपनों को बॉर्डर पर भेजा है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भारत का इतिहास किसी के आगे झुकने का नहीं रहा। उन्होंने 1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने अमेरिका की धमकी की परवाह नहीं की और पाकिस्तान को विभाजित कर बांग्लादेश बनवाया।

बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का सारा श्रेय प्रधानमंत्री ने ले लिया, जबकि असली सम्मान सेना को मिलना चाहिए। पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम ने सेना के राजनीतिकरण पर चिंता जताते हुए कहा कि सेना देश की होती है, किसी पार्टी की नहीं।

जयहिंद सभा में कांग्रेस नेताओं ने वीर सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान कर देशभक्ति का संदेश दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories