प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के नेतृत्व में जय हिन्द यात्रा

0
328

गुवाहाटी, 9 मई (हि.स.)।असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के नेतृत्व में शुक्रवार शाम चार बजे राजीव भवन से ‘जय हिन्द यात्रा’ की शुरुआत होगी। यह यात्रा कांग्रेस द्वारा पूरे देश में शुरू की गई है। इसी क्रम में असम में भी प्रदेश कांग्रेस ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर यह यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता बेदब्रत बोराने बताया कि यह यात्रा पार्टी की एकजुटता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर जनसम्पर्क कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here