Tue, Feb 3, 2026
11 C
Gurgaon

सड़क हादसे में जैन आचार्य पुंडरिक रत्न सूरीश्वर का निधन, विहार करने निकले थे

पाली, 28 मई (हि.स.)। पाली जिले में विहाररत एक जैन संत का एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे शिवपुरा थाना क्षेत्र के जाडन इलाके में एक तेज़ रफ्तार मिनी ट्रक ने जैन संत आचार्य पुंडरिक रत्न सूरीश्वर जी को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उन्हें तुरंत बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जाडन चौकी प्रभारी रामनिवास के अनुसार, आचार्य पुंडरिक रत्न सूरीश्वर जी अन्य जैन संतों के साथ एमआईटीएस कॉलेज से विहार करते हुए निकले थे। उन्हें लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित विराट धाम पहुंचना था, जहां वे आगामी 1 जून को मानपुरा भाकरी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे।हादसा उस समय हुआ जब 70 वर्षीय संत रास्ते में थे और अचानक एक तेज़ गति से आ रही मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। साथ चल रहे अन्य संतों और अनुयायियों ने तुरंत उन्हें बांगड़ अस्पताल पहुंचाया, परंतु चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग अस्पताल पहुंचे। संत की पार्थिव देह को समुंद्र विहार ले जाया गया, जहां समाज के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। आचार्य के देवलोकगमन की खबर मिलते ही जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री तथा पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट भी समुंद्र विहार पहुंचे और उन्होंने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए संत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories