Fri, Feb 13, 2026
13 C
Gurgaon

जयशंकर लंदन में मिले कीर स्टार्मर से, द्विपक्षीय संबंधों और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

लंदन, 05 मार्च (हि.स.)। भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार देरशाम यहां ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। इस दौरान जयशंकर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात 10 डाउनिंग स्ट्रीट में हुई। जयशंकर ने इस मुलाकात का विवरण और कुछ फोटो अपने एक्स हैंडल पर साझा किए हैं।

जयशंकर ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ उनकी मुलाकात में द्विपक्षीय सहयोग के अलावा रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण संबंधी मुद्दे रहे। जयशंकर ने मुलाकात के दौरान हुई चर्चा के संदर्भ में एक्स पर लिखा, ” हमारे द्विपक्षीय, आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और लोगों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण को भी साझा किया।”

विदेशमंत्री जयशंकर ने अपनी छह दिवसीय ब्रिटेन और आयरलैंड की आधिकारिक यात्रा के पहले दिन लंदन में कई मंत्रियों से भी मुलाकात की। उन्होंने ब्रिटेन के व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स और गृहमंत्री यवेट कूपर के साथ भी भेंटवार्ता की। जयशंकर और यवेट कूपर ने मुलाकात में ट्रैफिकिंग, आतंकवाद और अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं शैक्षिक आदान-प्रदान पर चर्चा की। इसके बाद वह अपने समकक्ष डेविड लैमी से मिले। जयशंकर ने शेवेनिंग हाउस में गर्मजोशी से स्वागत के लिए उनका आभार जताया। जयशंकर ने कहा कि लैमी के साथ भारत के शेवेनिंग स्कॉलर्स से मिलकर बहुत अच्छा लगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories