Fri, Mar 6, 2026
29 C
Gurgaon

फतेहाबाद : जाखल पुलिस ने बैलों से भरे कैंटर को पकड़ा, चालक गिरफ्तार

फतेहाबाद, 23 मार्च (हि.स.)। जाखल में गौरक्षा दल के सदस्यों ने पंजाब से यूपी जा रहे एक कैंटर से 4 बैलों को पकड़ा है। इस मामले में जाखल पुलिस ने ट्रक चालक को रविवार काे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

रविवार को इस बारे पुलिस को दी शिकायत में जाखल मण्डी निवासी साहिल ने कहा है कि वह गौरक्षा दल का सदस्य है। रात को जब वह अपने साथी सुशील निवासी जाखल के साथ बस अड्डे के पास खड़ा था तो उसे सूचना मिली कि एक कैंटर जोकि पंजाब की तरफ से आ रहा है, उसमें काफी संख्या में गौवंश लोड है। यह कैंटर पंजाब से जाखल मण्डी होते हुए यूपी की तरफ जाएगा। इस सूचना पर दोनों युवक बस स्टैण्ड के सामने खड़े होकर कैंटर का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर में चौटियां, पंजाब की तरफ से आ रहे एक कैंटर को जब उन्होंने शक के आधार पर रूकवाया। चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अमित यादव पुत्र रामनयन निवासी चकनायक जिला आजमगढ़, यूपी बताया। उसने बताया कि गाड़ी में 4 बैल है जिनको वह गौकशी के लिए यूपी लेकर जा रहा है। इस पर गौरक्षा दल के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना जाखल में उसके खिलाफ हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories