जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जालौन में पैंप कैनाल का भूमि पूजन किया

0
429

जालौन, 21 मई (हि.स.)। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जिले के दौरे पर है। बुधवार काे उन्होंने माधौगढ़ तहसील के महोई ग्राम में पैंप कैनाल का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पंप कैनाल के बनने से हजारों एकड़ जमीन सिंचित होगी और क्षेत्र के किसानों को भरपूर पानी मिलेगा।

जल शक्ति मंत्री ने बताया कि पंप कैनाल योजना मध्यप्रदेश की सीमा से लगी हुई है और इसका लाभ हजारों किसानों को सीधे मिलेगा। इससे बीहड़ क्षेत्र में भी खुशहाली आएगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस पंप कैनाल के बनने से क्षेत्र में किसानों की जिंदगी में बदलाव

आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है और काफी समय से पानी की समस्या से जूझ रहे बुंदेलखंड को राहत मिली है। मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री का माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन के साथ जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय किसानों ने जल शक्ति मंत्री एवं विधायक माधौगढ़ का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here